घर में घुसे नशेड़ियों को कालिख पोती

रुद्रपुर। चोरी की नियत से घर में घुसे आधा दर्जन युवकों की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान सभी के मुंह में कालिख पोत कर घुमाया गया। इससे मोहल्ले में अच्छा खासा हंगामा हो गया। सूचना पर पुलिस के न पहुंचने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
शिवनगर निवासी तपन के घर में गुरुवार तड़के आधा दर्जन युवक नशे में धुत होकर चोरी की नियत से घुस गए थे। घर में आहट होने पर परिजन जाग गए। इस पर गृहस्वामी ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और भागने का प्रयास कर रहे सभी युवकों को धर दबोचा। उन्होंने नशेड़ियों की खूब पिटाई की। मोहल्ले वालों का कहना था कि नशे के लिए ये चोरी और लूटपाट करते हैं। लोगों ने आरोपियों के मुंह पर कालिख पोतकर घुमाया। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को भी दे दी। लेकिन काफी देर तक इंतजार करने पर भी जब कोई पुलिस कर्मी नहीं पहुंचा तो सभी को छोड़ दिया गया। ट्रांजिट कैंप चौकी इंचार्ज भीम भाष्कर आर्या ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई सूचना पुलिस को नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

Related posts