घर में घुसकर युवती से दुराचार का प्रयास

मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती से घर में घुसकर दो युवकों ने दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती सुबह अपने घर में अकेली थी। तभी गांव के ही दो युवक उसके घर में घुस गए और युवती को अकेला देख उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। युवती के विरोध करने पर दोनों ने उसे बलपूर्वक पकड़कर दुराचार का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में परिजन लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे पीड़ित युवती को लेकर कोतवाली पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी नंदू और भीम को मुकदमे में नामजद किया है। फरार आरोपियाें की धरपकड़ के लिए उनके छिपने के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Related posts