
टिहरी के घनसाली में हुए भूस्खलन की वजह से एक मकान पर मलबा आ गया। जिसमें दबने से दादी और पौते की मौत हो गई।
कई लोगों के दबे होने की आशंका
घनसाली के थाती पट्टी के कोटी गांव में यह घटना हुई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है। कल रात से ही उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश जारी है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर नुकसान हुआ है। इसके साथ ही उत्तराखंड की नदियां भी उफान पर हैं।
