ग्रामीणों ने की बिजली दफ्तार के बाहर नारेबाजी

सतौन (सिरमौर)। कफोटा क्षेत्र की शिल्ला गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत आपूर्ति बहाल न करने के विरोध में बोर्ड कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ग्रामीण राजेंद्र सिंह, नेत्र सिंह, सूरत सिंह, रतन सिंह, सोहन सिंह, रविंद्र सिंह, खुशी राम, फतेह सिंह, कपिल, अजय, विक्रम आदि ने बताया कि उनके गांव में पिछले चार-पांच दिनों से रोज शाम को 5 बजे से रात भर बत्ती गुल रहती है। जबकि पिछले 24 घंटों से आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। जब वह शिकायत लेकर कार्यालय पहुंचे तो कनिष्ठ अभियंता कार्यालय पर ताला लटका हुआ था। यह देखकर गुस्साए ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें 3-3 हजार के बिल थमाए जा रहे हैं जिसे वह अदा नहीं करेंगे।
उधर विभाग के सहायक अभियंता एसएस ठाकुर ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण आपूर्ति तकनीकी खराबी के कारण बंद थी। मौसम खराब होने के चलते आपूर्ति ठीक करने में समय लग रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Related posts