गौजाजाली, धौलाखेड़ा में दूर होगा पानी का संकट

हल्द्वानी। पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बृहस्पतिवार रात जलसंस्थान के अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक ली। मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि ऑफिस में न बैठे रहें, जनता के बीच जाकर कार्य करें। आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का रोस्टर बनाकर भ्रमण किया जाए।
श्री नैथानी ने पेयजल निगम के योगेंद्र सिंह को निर्देश दिए हैं कि हल्द्वानी और रामनगर में पुरानी हो चुकी पेयजल लाइनों के जगह नई लाइनें बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। इसके अलावा ओखलकांडा के नाई, पिनरों और गौजाजाली, धौलाखेड़ा, लाखनमंडी, जयदेवपुर, छड़ायल पेयजल योजनाओं का काम तीन महीने में पूरा किया जाए। मंत्री ने आदेश दिए हैं कि जिन योजनाओं पर काम पूरा हो चुका है, उनका जल्द से जल्द लोकार्पण किया जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप हल्द्वानी मेें आठ नलकूप स्थापित किए जाने हैं। इसमें जल्द ही सुभाषनगर का नलकूप शुरू हो जाएगा। बैठक में ब्लाक प्रमुख संध्या डालाकोटी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, शेर सिंह नौलिया, मोहन पाठक, गणेश उपाध्याय, केदार पलड़िया आदि लोग मौजूद रहे।

Related posts