
लंबगांव (टिहरी)। ओणेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित शिव पुराण कथा में ज्योतिष्ठाधीश्वर जंगदगुरु शंकराचार्य स्वामी माधवाश्रम महाराज ने गो गंगा की रक्षा के लिए लोगों से आगे आने का आह्वान किया। कहा कि जल विद्युत परियोजनाओें से गंगा का अस्तित्व खतरे में है। कथा वाचक आचार्य तुलसीराम गैरोला ने शिव की महिमा का वर्णन किया। कहा जिस व्यक्ति पर शिव की कृपा हो जाती है उसे सभी सांसरिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पूरण चंद्र रमोला, रोशन लाल सेमवाल, पीडी रतूड़ी, मुरालीलाल खंडवाल, द्वारिका भट्ट, जयेंद्र सेमवाल, सरोप सिंह पंवार आदि उपस्थित थे।
