गोहर पुलिस ने दो निजी बसों के चालान काटे

गोहर (मंडी)। गोहर क्षेत्र में निजी बस चालकों की ओवरलोडिंग पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। मंगलवार को इसी कड़ी में गोहर पुलिस ने मंडी गोहर सड़क पर जासण के समीप एक कार चालक को ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग करते देख उसका चालान काटा। उधर, पुलिस ने जासण में ही दो निजी बसों को जब रोका तो उनके अंदर ठूंस ठूंस कर सवारियां भरी हुई थीं। पुलिस ने दोनों निजी बसों के चालान भी काटे। एसएचओ गोहर नवीन झालटा ने पुष्टि करते हुए बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Related posts