गोविंदघाट तक खुला बदरीनाथ हाईवे

पीपलकोटी (चमोली)। सीमा सड़क संगठन ने गोविंदघाट से जोशीमठ तक बदरीनाथ हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। शुक्रवार को हाईवे खुलने से गोविंदघाट में फंसे करीब ढाई सौ यात्री वाहन अपने गंतव्य को चले गए हैं। यहां हाईवे बह जाने से बीती 16/17 जून से वाहनों की आवाजाही बंद थी। गोविंदघाट में हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों के वाहन फंसे पडे़ थे। बीआरओ के कमान अधिकारी मेजर राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि शाम पांच बजे हाईवे को वाहनों के चलने लायक बनाया गया है। अब मार्ग ऋषिकेश-गोविंदघाट तक हाईवे पूरी तरह से ठीक कर दिया गया है।

Related posts