
पणजी: गोवा की विपक्षी कांग्रेस पार्टी राज्य में ईद..उल..अजहा के मौके पर छुट्टी की घोषणा न किए जाने के विरोध में आज विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करेगी। कांग्रेस ईद..उल..अजहा के दिन विधानसभा की कार्यवाही जारी रखने का विरोध कर रही है। पार्टी नेताओं ने कल विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र आर्लेकर से उनके कक्ष में मुलाकात कर आग्रह किया था कि आज के दिन छुट्टी की घोषणा की जाए और कार्यवाही कल तक के लिए टाल दी जाए।
विधानसभा में कांग्रेस के नेता एलिक्जो रेगिनाल्डो लारेंको ने आरोप लगाया है कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने ईद..उल..अजहा के दिन छुट्टी न देकर अल्पसंख्यकों के विरुद्ध काम किया है और नागरिकों की धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन किया है। लारेंको ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वह मुख्यमंत्री से इस सिलसिले में बात करेंगे लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि उनकी मांग सरकार ने ठुकरा दी है
