गोबिंदसागर में महिला-पुरुष के शवों की तलाश

शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत धनीपखर के ससोटाधार नामक स्थान पर गोबिंद सागर झील में दो शव दिखने सनसनी फैल गई है। एक शव पुरुष है तो एक महिला का। पुलिस ने यह शव कुछ दिन बरमाणा के समीप नदी में गिरी टैक्सी के सवार उत्तराखंड की महिला पर्यटक और गाड़ी के चालक का होने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि उत्तराखंड से सैर सपाटे को निकला पर्यटकों का नव विवाहित जोड़ा गाड़ी समेत सतलुज नदी में डूबा था। पर्यटक महेंद्र बिष्ट का शव सात जून को लुहणू में गोबिंदसागर के तट पर पानी में बहता हुआ बरामद किया था।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर को किसी ने तलाई थाना में फोन कर सूचना दी कि सरोटाधार में एक महिला और पुरुष का शव झील में बहता हुआ देखा है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एएसआई राजकुमार की अगवाई वाले दल ने शवों को झील से बाहर नहीं निकालाया जा सका। पुलिस ने संभावना जताई है कि शव उत्तराखंड की महिला पर्यटक नीलम बिष्ट और गाड़ी के चालक की हो सकता है। लिहाजा, बरमाणा थाना को भी इस बार सूचना दे दी गई है। 31 मई को एक टैक्सी बरमाणा के समीप नदी में समा गई थी। पर्यटक जोड़ा उत्तराखंड के लालकुआं का बताया गया। पुलिस उप अधीक्षक अंजनी जसवाल ने बताया कि दोनों शवों की तलाश जारी है।

Related posts