गोदाम में छेद कर 37 पेटी शराब चुराई

उत्तरकाशी। चोर बड़ेथी चुंगी स्थित शराब के गोदाम में छेदकर चोर 37 पेटी शराब ले उड़े। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। बृहस्पतिवार को आबकारी इंस्पेक्टर पन्नालाल बड़ेथी स्थित शराब की गोदाम का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान ओजस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में पीछे की दीवार में छेद दिखाई दिए। गोदाम खुलवाकर निरीक्षण करने पर पता चला कि गोदाम से 37 पेटी अंग्रेजी शराब गायब थी। तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष जेपी कुकरेती ने बताया कि गोदाम का मौका मुआयना करने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी गई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related posts