
बैजनाथ (कांगड़ा)। उपमंडल बैजनाथ के अंतर्गत आने वाले मलेहड़ गांव में गैस सिलेंडर में आग लग गई। इसे रसोईघर में रखा तमाम सामान जलकर राख हो गया है। वहीं, इस हादसे में दो लोग भी जल गए गए हैं।
जानकारी के अनुसार अतर सिंह कटोच के घर सोमवार सुबह गैस सिलेंडर से आग लगने से रसोईघर में रखा सामान जल गया। आग से पंकज कटोच और एक अन्य भी आग से झुलस गए हैं। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई थी, लेकिन तब तक गांव के लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। बताया जा रहा है कि सुबह अतर सिंह ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हा जलाया। इस दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। आगजनी से 25 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
