
गदरपुर। घंटों इंतजार करने के बावजूद सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा काटा। उपभोक्ता उस समय आपे से बाहर हो गए जब चिलचिलाती धूप, उमस भरी गर्मी में घंटों कतार में खड़े होने के बावजूद उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। सोमवार को सकैनिया, बरीराई, खानपुर पश्चिम, सूरजपुर नं. एक, बलखेड़ा, सम्पत्तपुर, जाफ रपुर, ग्राम चार नंबर के सैकड़ों ग्रामीणों सहित स्थानीय उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने को कतार में खड़े थे। हंगामा काट रहे उपभोक्ताओं का कहना था कि पिछले एक माह से इंडेन गैस एजेंसी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित की गई तिथि पर गैस सिलेंडर का वाहन नहीं भेजा गया। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबन्धक एमएस बुधलाकोटि के मुताबिक इस माह में रविवारीय अवकाश के अलावा त्यौहारों की छुट्टियां, रिफ लिंग प्लांट से गैस सिलेंडरों की आमद कम होने के कारण समस्या उत्पन्न हुई।
