गैर प्रभावित क्षेत्रों में भी बंट रही राहत

पौड़ी। आपदा प्रभावितों को राहत बांटने के नाम पर कई जगहों से बंदरबांट की सूचनाएं भी हैं। ऐसे क्षेत्रों में भी राहत बंट रही हैं जहां लोग प्रभावित हैं ही नहीं।
गत दिवस थलीसैण प्रखंड के मेलसैंण में राहत सामग्री बांटी गई। वितरण करने वालों को भी जो दिखा उसी को सामग्री थमा दी। ऐसी ही जानकारी खिर्सू ब्लाक के भट्टी सेरा से मिली। नजदीकी क्षेत्र चौबट्टाखाल के सामाजिक कार्यकर्ता संजय सिंह ने बताया कि दोनों क्षेत्रों खूब राहत बांटी गई। जबकि यहां कोई ऐसा परिवार नहीं है जिसे राहत की दरकार है। इसके बावजूद भी वहां राहत बांटी गई। जानकारी के बाद पता चला कि अपात्रों को बांटी जा रही सामग्री प्रशासन के भी संज्ञान में नहीं है।

Related posts