गैर जनजातीय क्षेत्रों पर फोकस कर रही कांग्रेस

भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पूर्व सांसद से लेकर वन मंत्री ठाकुर सिंह तक चुनाव प्रचार में डटे हैं। कांग्रेस लोकसभा उपचुनाव के लिए गैर जनजातीय क्षेत्रों की ओर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है। इन क्षेत्रों से कांग्रेस को विस चुनावों में निराशा हाथ लगी थी। इसी को देखते हुए इन क्षेत्रों में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।
इसमें पूर्व सांसद चौधरी चंद कु मार, वन मंत्री ठाकुर सिंह, हिमाचल परिवहन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह, बकाण वार्ड के जिला परिषद सदस्य अमित भरमौरी चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। विस चुनावों में कांग्रेस ने भरमौर-पांगी विस क्षेत्र से 3300 के करीब वोटों से जीत दर्ज की थी। इसमें पांगी से दो हजार वोटों की बढ़त मिली थी। भरमौर से डेढ़ हजार वोटों की बढ़त मिली थी। गैर जनजातीय क्षेत्रों से भरमौरी को करीब एक हजार मतों से पिछड़ना पड़ा था। इसे देखते हुए कांग्रेस गैर जनजातीय क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी कड़ी के तहत जगह-जगह पंचायतों में नुक्कड़ सभाएं व बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस के पास सत्ता होने के कारण व कितने मतदाताआें को अपने पक्ष में करती है, यह देखने वाली बात है।
उधर, भाजपा की ओर से कोई भी बड़ा नेता अभी तक भरमौर नहीं पहुंचा। विस चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी रहे व जनजातीय मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष जीयालाल क पूर ही अपने क्षेत्र में कमान संभाले हुए हैं। भाजपा की ओर से भी मंडल कार्यकारिणी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया गया है।

Related posts