गैरहाजिरी पर जारी होंगे कारण बताओ नोटिस

मंडी। जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चरचा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने की। बैठक में सरकार के सौ दिन पूरे करने और जन कल्याण के फैसले लेने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार प्रकट किया गया। साथ ही बैठक में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों के खिलाफ संगठन ने कड़ा रुख अपनाया है। इस दौरान बैठक से नदारद पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला लिया गया।
मंगलवार को गांधी भवन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों को निशुल्क बस यात्रा प्रदान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। साथ ही मनरेगा में दैनिक मजदूरी बढ़ाने और चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए सरकार धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यक्रम में जागरूकता लाने के लिए पंचायत और ब्लाक स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन और आगामी लोक सभा चुनाव के लिए हर ब्लाक स्तर युवा कांग्रेस और अन्य अग्रणी संगठन एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी और ब्लाक अध्यक्ष बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे तथा प्रदेश अध्यक्ष की सेवा में आगामी कार्यवाही के लिए प्रेषित की जाएगी। बैठक में हर माह की 17 तारीख को मासिक बैठक करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने सभी ब्लाक अध्यक्षों को हर महीने होने वाली बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए। बैठक में जिला महामंत्री मनोहर चंद ठाकुर, शिव लाल शर्मा, तारा ठाकुर, जानकी दास डोगरा, कृष्ण लाल शर्मा, वीर सिंह, कुंदन ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, मनोहर चंद, रवि सिंह, टेक सिंह, राज कुमारी, रमा शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रताप राणा, जागृति राणा, ओम प्रकाश ठाकुर, उपेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे।

Related posts