
देहरादून। उत्तराखंड जनक्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने के लिए एकबार फिर से आवाज बुलंद की है। दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहीद स्मारक के समीप धरना दिया। साथ ही राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग है।
धरने पर बैठे दल के कार्यकर्ताओं ने स्थायी राजधानी के मामले में सरकार पर गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार महज आयोग गठित कर पल्ला झाड़ रही है, जो राज्यवासियों के साथ छलावा है। उन्होंने गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित किए बिना वहां विधानसभा भवन बनाने पर भी सवाल उठाए। दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी वीवीआरसी पुरुषोत्तम के माध्यम से राज्यपाल अजीज कुरैशी को ज्ञापन प्रेषित किया। धरने पर बैठने वालों में दल के अध्यक्ष बीडी रतूड़ी, महासचिव बीके पाल, ओमी उनियाल, सुदंर लाल सेमवाल, डीएन टोडरिया, डीडी शर्मा, वाहिद खान व मनीष कुमार शामिल थे।
इनसेट:
यूकेडी में शामिल होगा दल
देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल से टूटकर बना उत्तराखंड जनक्रांति दल अपनी ताकत और आवाज को मजबूत करने के लिए एक बार फिर से यूकेडी में शामिल हो सकता है। दल के महासचिव बीके पाल ने बताया कि दल के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद इस पर सहमति बन सकती
