गैंग रेप के आरोपी पुलिस कर्मी न्यायिक हिरासत में

मंडी। महिला से गैंग रेप के तीन आरोपी पुलिस कर्मियों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शनिवार को सदर थाना पुलिस ने चार दिन के रिमांड के बाद आरोपियों को न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर एक रमणीक शर्मा के न्यायालय में पेश किया। जहां पर अदालत ने आरोपियों से किसी तरह की बरामदगी शेष न होने के कारण उन्हें 17 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में उप जेल मंडी भेजने के आदेश दिए हैं। एक जुलाई को टारना मंदिर के दर्शन के लिए आई एक महिला के साथ पुलिस के तीन कर्मियों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया था। पुलिस रिमांड के बाद शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां पर पुलिस का कहना था कि आरोपियों से किसी तरह की बरामदगी शेष नहीं हैं। ऐसे में अदालत ने आरोपियों से किसी तरह की बरामदगी शेष न होने के कारण उन्हें 17 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में उप जेल मंडी भेजने के आदेश दिए हैं।

Related posts