गृहमंत्री के भाई के बागान में श्रमिक की हत्या

उत्तराखंड गृहमंत्री प्रीतम सिंह के चचेरे भाई के चौसाल स्थित सेब के बागान में कार्यरत श्रमिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव बागान में लहूलुहान हालत में मिला।

पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा शव

हत्या के बाद से बागान में कार्यरत दो अन्य श्रमिक फरार हैं। राजस्व पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून भेजा गया है।
शनिवार सुबह कुछ लोगों ने बागान में सन्नाटा पसरा देखा। डेरे के आसपास कोई चहल-पहल नहीं होने पर उन्होंने इसकी जानकारी बागान स्वामी गृहमंत्री प्रीतम सिंह के चचेरे भाई और व्यापार मंडल अध्यक्ष रघुवीर सिंह उर्फ बॉबी चौहान को दी।

Related posts