गुरुओं का करोगे सम्मान, तभी मिलेगा ज्ञान

पधर/चैलचौक (मंडी)। उपमंडल पधर के शिक्षण संस्थानों में वीरवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर गुरुजनों को सम्मानित किया। राजकीय उच्च पाठशाला साहल में कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अध्यापिका शीला यादव ने की। कहा कि शिक्षक दिवस डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। समाज के निर्माण में शिक्षक वर्ग का हमेशा योगदान रहा है और रहेगा। पंचायत समिति सदस्य कुलदीप कुमार ने भी अपने विचार रखे और शिक्षक दिवस की सभी को बधाई दी। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान तेज सिंह ठाकुर और अभिभावक मौजूद रहे। बच्चों ने शिक्षक दिवस पर भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को मुख्य अध्यापिका ने सम्मानित किया।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्रंग में प्रधानाचार्य भूप सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस मनाया गया। सीसे स्कूल धार में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रकाश चंद धीमान ने की। स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने शिक्षक दिवस के मौके पर अपने विचार रखे। नेताजी सुभाषचंद्र स्मारक वरिष्ठ पाठशाला पधर में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हंस राज ठाकुर ने की। स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। सीसे स्कूल उरला में प्रधानाचार्य लाल सिंह ठाकुर, सीसे स्कूल कुफरी में प्रधानाचार्य बीएस भारद्वाज ने शिक्षक दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। चौहारघाटी के सीसे स्कूल रोपा में प्रधानाचार्य बेसर सिंह और सीसे स्कूल कटिंडी में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुशील अरोड़ा ने की।
उधर, चैलचौक क्षेत्र की राजकीय माध्यमिक पाठशाला रेउसी में हाल ही मेें सेवारत शास्त्री शिक्षक अयोध्या लाल के निधन पर अध्यापक दिवस पर छात्रों व अध्यापकों ने उनकी आत्मिक शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। राजकीय उच्च पाठशाला जहल में भी अध्यापक दिवस पर आम सभा का आयोजन मुख्याध्यापक जीवन लाल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें शिक्षण वातावरण को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। छात्र किरण कुमार, मंजू, गुलशन, परमिंद्र, पूर्ण, भूपेंद्र, हेमलता, पवना, यादव, अशोक, पुष्प राज, चिंत राम, ममता, कविता तथा अन्य छात्रों ने सभी अध्यापकों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान भवानी चंद, पूर्व प्रधान रूप सिंह और अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts