गुमराह-कोटी मार्ग अभी तक नहीं हो पाया बहाल

रोनहाट (सिरमौर)। उपतहसील रोनहाट के तहत गुमराह-कोटी सड़क मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते भू स्खलन के बाद से इस मार्ग पर यातायात ठप पड़ा है। इसके चलते पंचायत कोटी बोंच के आधा दर्जन गांवों के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश से मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे पड़े हैं। इससे वाहन चालकों को गाड़ी चलाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं।
ग्रामीण सीता राम सिंगटा, केवल राम, अतर सिंगटा, भीम सिंह, सही राम, मान सिंह और लाधी युवा जोन के कांग्रेस अध्यक्ष जगत सिंगटा ने बताया कि भारी बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन और गहरे गड्ढे पड़ हुए हैं। इस कारण सड़क अभी तक बंद पड़ी है। उन्होंने लोनिवि से शीघ्र इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल करने की मांग की है। उधर लोनिवि उपमंडल रोनहाट के पनोग सेक्शन के कनिष्ठ अभियंता केसी चंदेल ने बताया कि बंद पड़े मार्ग को शीघ्र ही यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा

Related posts