
कुल्लू। टीएमसी नेता बलदेव शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार और पूर्व भाजपा सरकार लाहौल-स्पीति की जनता को गुमराह कर रही है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी लोकसभा उपचुनावी दौरे के दौरान उदयपुर में कहा था कि चिनाब नदी पर विद्युत परियोजनाएं लगेंगी क्योंकि देश को ऊर्जा की आवश्यकता है। लेकिन इन परियोजनाओं के कार्यान्वयन से जनहित और प्रभावितों के हितों की हित्तों अनदेखी नहीं करने दी जाएगी। शर्मा का कहना है कि ताजा स्थिति में उनके कथन के विपरीत कंपनियां अनदेखी करने पर तुली हैं।
