गुप्तकाशी से यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारीअ

नई टिहरी। केदारनाथ क्षेत्र में फंसे करीब 800 यात्रियों को शुक्रवार को टिहरी-घनसाली-गुप्तकाशी मार्ग से ऋषिकेश और हरिद्वार पहुंचाया गया। इसके लिए जिला प्रशासन ने 90 वाहनों का अधिग्रहण किया है। केदारनाथ क्षेत्र से आ रहे नेपाली और बिहारी मजदूरों की पुलिस सघनता से तलाशी ले रही है। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए खांडखाला और कोटी कालोनी में राहत शिविर लगाए गए हैं। टीएचडीसी, हिंदुस्तान कंपनी, होटल एसोसिएशन और शंातिकुंज गायत्री पीठ की ओर से खांडखाला और कोटी कालोनी में यात्रियों के लिए राहत शिविर लगाया गया है। जिनमें यात्रियों को रहने- खाने की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। 30 वाहनों से यात्रियों को नि:शुल्क दिल्ली पहुंचाया गया। डीएम नितेश कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार को 1400 वाहनों में यात्री गुप्तकाशी से यहां पहुंचे है। यहां से गुप्तकाशी और केदारनाथ के लिए 18 कुंतल चावल, 5 कुंतल आलू, 4 हजार लीटर दूध, 4 हजार लीटर पानी की बोतलें भेजी गई है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आठ राहत शिविर लगाए गए है। नागणी में पुलिस ने राहत शिविर लगाया है। जिसमे हंस फाउडेशन की ओर से तीन एंबुलेंस लगाई गई है।

पूछताछ के लिए नई टिहरी में इन नंबरों पर करें संपर्क-
पुलिस कंट्रोल रूम 09411112975, 01376-234500
आपदा राहत केंद्र घनसाली-8006619575, 7579160857
आपदा राहत केंद्र कोटी कालोनी-85348316611, 9456124207अ

Related posts