गुजरात में कृषि पर विचार रखेंगे सुंदरनगर के परमा

सुंदरनगर (मंडी)। गुजरात के गांधीनगर में 9 से12 सितंबर तक होने वाली ब्राइव्रेट गुजरात ग्लोबल एग्रीकल्चर समिट-2013 और एग्रीटेक एशिया प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए सुंदरनगर के किसान परमा राम चौधरी को वहां के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमंत्रित किया है। वह प्रदेश के उन चार किसानों में शामिल हैं, जिन्हें इस समिट में आमंत्रित किया गया है। नरेंद्र मोदी का निमंत्रण मिलने पर परमा राम चौधरी गुजरात रवाना हो गए हैं। परमा राम चौधरी को नरेंद्र मोदी के सामने पांच मिनट तक सेरी कल्चर में उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उन अनुभवों को देश भर से आए किसानों से साझा करने और उन्हें अपने अनुभव बताने का मौका मिलेगा। उन्हें कृषि क्षेत्र में हासिल विभिन्न उपलब्धियों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। सुंदरनगर के परमा राम (भूतपूर्व सैनिक) ने कृषि के क्षेत्र में दर्जनों उपलब्धियां हासिल की हैं। जिसके लिए उन्हें प्रदेश सरकार के साथ-साथ भारत के कृषि मंत्री शरद पवार और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पुरस्कृत कर चुके हैं।

Related posts