गिरफ्तारी न होने पर 14 को करेंगे थाना

नई टिहरी। हेंवलघाटी क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की भगाने के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर सामाजिक संगठनों ने 14 सिंतबर को थाना चंबा का घेराव करने की चेतावनी दी है।
सुमन पार्क में आयोजित महिला समाख्या, ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति, सूर्या संस्था, बाल कल्याण समिति, सर्वोदय मंडल, हेंवलवाणी रेडियो, वसुदेव कुंटुंबकम, जनजागृत्ति संस्थान खाड़ी सहित क्षेत्र के ग्रामीणों की बैठक में कहा गया कि एक माह पूर्व हेंवलघाटी के एक गांव की किशोरी गायब हो गई थी।
रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने थानाध्यक्ष और विवेचना अधिकारी को हटाने की मांग करते हुए 14 सिंतबर को थाना चंबा का घेराव कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। बैठक में महिला समाख्या की जिला प्रभारी रीना पंवार, राड्स के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, अरण्य रंजन, महीपाल नेगी, धूम सिंह नेगी, पदम गुसाईं, विजयपाल, यशपाल नेगी, साब सिंह सजवाण, ज्योति डोभाल, प्रभा रतूड़ी, मिश्रा राणा, कुंभी बाला भट्ट आदि मौजूद थे।

Related posts