
चंबा। सदर थाना में मोहम्मद अजहरूदीन पुत्र काला खान निवासी साहला की शिकायत पर अनु कुमार निवासी मोहल्ला चौगान के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मुकद्दमा दर्ज किया गया है। मोहम्मद अजहरूदीन ने पुलिस को बताया कि सात जुलाई को अनु कुमार अपनी सैंट्रो कार एचपी 48-ए-0121 लेकर आया और उसकी कार एचपी 48 ए-1021 को टक्कर दे मारी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। इससे उसके भाई मोहम्मद मुसा को चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक बीएम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 187, 323, 324 व एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
