गाड़ी की टक्कर एक युवक की मौत

रामपुर बुशहर। रामपुर में जीप की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। युवक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार अजय कुमार पुत्र राम सिंह निवासी फुंजा रामपुर अपने दोस्त के साथ पाट बंगला पेट्रोल पंप के पास गुजर रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप जीप संख्या एचपी 06-1695 ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और घायल युवक को रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने चालक धर्मजीत को गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवा कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
इधर, मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर सुनील नेगी ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related posts