गांव में चोरी करते रंगे हाथ धरे आठ चोर

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत पपलाह में चोरी का प्रयास कर रहे दो नाबालिगों सहित आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। चोर गांव में सोमवार को दिन दहाड़े चोरी का प्रयास कर रहे थे। ग्रामीणों ने शक होेने पर उन्हें दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। उनके पास एक गाड़ी भी है। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि सभी पंजाब राज्य के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार पपलाह गांव में कुछ व्यक्ति चोरी का प्रयास कर रहे थे। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद घुमारवीं थाना पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर प्रवासी व्यक्तिओं को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अंजनी जस्वाल ने ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों में छह युवा है जबकि दो नाबालिग हैं। उनके पास एक टाटा सूमो भी है। जिसे कब्जे में लिया गया है।

Related posts