गांधी का नाम शेष रह गया है कांग्रेस के पास :राजनाथ

गांधी का नाम शेष रह गया है कांग्रेस के पास :राजनाथ

भटगांव: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आज कहा कि उसके पास गांधी का नाम है लेकिन काम भाजपा कर रही है। सिंह ने यहां एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं के नाम के पीछे गांधी जरूर जुड़ा है लेकिन उसने गांधी जी का काम और रास्ता छोड़ दिया है जबकि भाजपा ने गांधी के काम को अपना लिया है। कांग्रेस ने देश को वंशवाद को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री का पद एक परिवार के लिए आरक्षित करने के सिवा कुछ नहीं दिया।

उन्होंने केन्द्र की मनमोहन सरकार को सभी मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि आज हालत यह है कि पाकिस्तान और दूसरे पड़ोसी देश भी भारत को आंख दिखा रहे है। उन्होंने कहा कि लोगो को सभी संकटों से केवल भाजपा ही मुक्ति दिला सकती है। दुनिया की सर्वे एजेन्सियों ने भी माना है कि भाजपा ही बेहतर सरकार चलाती है।

Related posts