गन्ना उत्पादकों की एक करोड़ की राशि लटकी

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा एवं धौलाकुआं क्षेत्र के कुछ गन्ना उत्पादकों का एक करोड़ राशि का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। गन्ना उत्पादकों ने इसके लिए उत्तराखंड स्थित एक शुगर मिल को दोषी ठहराया है। क्षेत्र के गन्ना उत्पादकों का कहना है कि पिछले छह माह से उन्हें गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है। पैसा नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
किसानों रोशन लाल, बारू राम, जगत तोमर, रमेश चौहान के अलावा आजाद किसान क्लब के अध्यक्ष माया राम, क्रांति, चेतना नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सुनील चौधरी आदि ने बताया कि करोड़ों रुपयों की राशि का भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है। इस कारण उन्हें परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि शुगर मिल को समय पर भुगतान करना चाहिए।
आजाद किसान क्लब के अध्यक्ष माया राम ने बताया कि वह शीघ्र ही इस मामले को लेकर किसानों के हित में जिला प्रशासन तथा शुगर मिल के अधिकारियों से मिलने की योजना बना रहे हैं।

Related posts