गगल में 7 जून को उतरेगा जेट विमान

गग्गल (कांगड़ा)। कांगड़ा हवाई अड्डे पर सात जून से शुरू हो रही स्पाइट जेट की दिल्ली-गग्गल-दिल्ली हवाई सेवा की समय सारणी तय हो गई। सात जून से दिल्ली से जेट विमान दिल्ली से सुबह 5.55 मिनट पर उड़ान भरेगा और गगल में 7.30 बजे लैंड करेंगी। 20 मिनट रुकने के बाद 7.50 पर विमान वापस दिल्ली के लिए रवाना होगा। जबकि 9.20 मिनट पर जेट दिल्ली में लैंड करेगा। कांगड़ा हवाई अड्डा के निदेशक कुलदीप शर्मा ने बताया कि स्पाइस जेट की हवाई सेवा की समयसारणी के बारे में नागर विमानन महानिदेशक दिल्ली ने फैक्स के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। जिसमें लिखा गया है कि स्पाइस जेट का विमान सुबह साढे सात बजे दिल्ली से कांगड़ा पहुंच जाएगा और बीस मिनट रुकने के बाद दिल्ली रवाना हो जाएगा। एयर इंडिया भी गगल के लिए सेवाएं दे रहा है।

Related posts