गंगोत्री से भटवाड़ी के बीच हाईवे खुला

उत्तरकाशी। बीआरओ ने चड़ेथी भटवाड़ी से गंगोत्री तक हाईवे पर यातायात कर दिया है जिससे गंगोत्री की ओर विभिन्न पड़ावों पर फंसे यात्री वाहन भटवाड़ी की ओर निकल आए हैं। हालांकि चड़ेथी से नेताला, गंगोरी की ओर अब भी हाईवे करीब एक दर्जन जगहों पर अवरुद्ध पड़ा है।
बीते 16-17 जून की बाढ़ के बाद से गंगोत्री हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध पड़ा था। बीआरओ ने गंगोत्री हर्षिल की ओर से मशीनें लगाकर चड़ेथी भटवाड़ी के पास तक सड़क खोलने में सफलता हासिल कर ली है।

Related posts