गंगथ में सरकारी कालेज की तैयारी

जसूर (कांगड़ा)। गंगथ में सरकारी कालेज की कवायद शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए औपचारिकताएं पूरी करने को कहा है। नूरपुर कालेज के प्रिंसिपल रविंद्र पठानिया को पत्र लिख कर जरूरी दस्तावेज तथा स्थान की पूरी रिपोर्ट मांगी है। पठानिया ने जनप्रतिनिधियों के साथ भूमि का अवलोकन किया। जनप्रतिनिधियों ने कालेज खोलने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। पठानिया को मौके पर शिक्षा विभाग की जमीन का पर्चा तथा ततीमा भी उपलब्ध करवाया गया तथा बाकि दस्तावेज भी सरकार को उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया। गंगथ तथा आसपास की लगभग 20 पंचायतें तथा उनके बाशिंदे सरकार से लंबे समय से सरकारी कालेज खोलने की मांग करते आ रहे हैं। गंगथ तथा आसपास की पंचायतों के हजारों छात्रों को कालेज की पढ़ाई के लिए लंबा सफ र तय करना पड़ता है। यहां शिक्षा विभाग के नाम लगभग 116 कनाल भूमि है और वह पूरी तरह समतल है तथा तीन तरफ से सड़क से जुड़ी हुई है। रविंद्र पठानिया ने बताया कि गंगथ में कालेज के लिए काफी जगह है। शीघ्र ही लोनिवि से कुछ दस्तावेज मिलने के बाद सरकार को रिपोर्ट भेज देंगे। गंगथ पंचायत की प्रधान मीना कुमारी, अनोह पंचायत के प्रधान अरु ण कुमार, डैंकवा पंचायत के प्रधान सुभाष चंद, भलाख पंचायत के प्रधान सागर सिंह, चरोड़ पंचायत के प्रधान करतार सिंह, बीडीसी अश्वनी, सुभाष सेठी, केवल कलोतरा, मदन शर्मा, केवल पूनिया, मुनीश शर्मा, विकास पलाया, जगदीश, सुरेंद्र, राकेश तथा रविंद्र मेहरा कालेज खोलने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है।

Related posts