
बागेश्वर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के पंचायत युवा क्रीड़ा एवं खेल अभियान (पाइका) के अंतर्गत यहां स्वामी विवेकानंद 16 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। यहां हुई खो-खो के बालक और बालिका वर्ग में कपकोट ब्लाक का दबदबा रहा।
डिग्री कालेज खेल मैदान में बालक वर्ग की कबड्डी में बागेश्वर विजेता, गरुड़ उपविजेता, बालिका वर्ग में कपकोट विजेता, बागेश्वर उपविजेता, बालक और बालिका वर्ग की खो-खो में कपकोट का दबदबा रहा जबकि उपवितेता गरुड़ और बागेश्वर रहे। महिला ओपन की 800 मीटर दौड़ में ममता मेहरा प्रथम, ममता धामी द्वितीय, वॉलीबॉल में बागेश्वर विजेता, गरुड़ उपविजेता, 1500 मीटर दौड़ में मुकेश बेलवाल प्रथम, पवन मेहरा द्वितीय, बालिका में अनीता आर्या प्रथम, कविता गोस्वामी द्वितीय, बालक वर्ग के गोला फेंक में पवन मेहरा प्रथम, खुशहाल मेहता द्वितीय, बालिका वर्ग में ममता राना प्रथम, अंजलि गोस्वामी द्वितीय, चक्का फेंक के बालिका वर्ग में ललिता कपकोटी प्रथम, भगवती फर्स्वाण द्वितीय स्थान पर रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी जीवन लाल आर्या ने खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग से खेलने को कहा। संचालन जयंत भाकुनी ने किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बागेश्वर हेमा परिहार, गरुड़ और कपकोट के शांति प्रसाद आर्या, चित्रा पांडे, पिंटू धपोला, नीरज ओली, संजीव खेतवाल, भूपेश खेतवाल, सुंदर गड़िया, ललित नेगी, किरन नेगी, मनोज जोशी आदि मौजूद थे।
