खो खो और कबड्डी में रैघांव चैंपियन

लोहाघाट। बाराकोट में संपन्न हुई ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के खो खो तथा कबड्डी में रैघांव संकुल चैंपियन घोषित किए गए। ब्लाक खेल समन्वयक आरसी जोशी ने खेल परिणामों की घोषणा की। प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विजय फर्त्याल, कमल सिंह, मनोज जोशी, बालिकाओं में करीना मेहता, प्रीति जोशी, गरिमा, 100 मीटर में अमित अधिकारी, नीरज, हिमांशु बिष्ट, बालिकाओं में करीना, तनुजा जोशी, विनीता फर्त्याल, सब जूनियर में नवल फर्त्याल, नारायण सिंह, दीपक सिंह, बालिकाओं में कविता बिष्ट, नीतू कार्की, रेखा बोहरा, 200 मीटर प्राथमिक में हिमांशु बिष्ट, सौरभ नाथ, हिमांशु गुरुंग, बालिकाओं में करीना, प्रीति जोशी, गरिमा जोशी पहले तीन स्थान में रहे।
400 मीटर दौड़ में हिमांशु गुरुंग, सौरभ नाथ, मुकेश बोहरा, बालिकाओं में तनुजा जोशी, पिंकी अधिकारी, प्रीति तड़ागी, 200 मीटर सब जूनियर में पंकज सिंह, सूरज सिंह, ऋषभ महर, बालिकाओं में कविता, पूजा बिष्ट, मोनिका, 400मीटर में नवल सिंह, सूरज सिंह, कमल किशोर, बालिकाओं में कविता बिष्ट, प्रियंका, हेमलता, 600मीटर में कमल किशोर, भरत सिंह, सूरज सिंह, बालिकाओं में भागीरथी गोस्वामी, सोनाली, हेमलता ने कमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक वर्ग की लंबी कूद में अमित सिंह, शुभम कुमार, कमल सिंह, बालिकाओं में गीता, विनीता, प्रीति, सबजूनि. लंबी कूद में पंकज, कमल, नारायण, बालिकाओं में पूजा, आकांक्षा, रोशनी, ऊंची कूद में पंकज, सचिन, बालिकाओं में पूजा तथा रेखा क्रमश: पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान में रही।

Related posts