
ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)। पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा के अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को गांव उलैहड़ियां में पीर बाबा की दरगाह के पास अवैध रूप से जीप में लोड किए जा रहे खैर के 26 मोछों समेत जीप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विजय कुमार पुत्र विधि चंद निवासी गांव कुमाही देवी तहसील मुकेरियां जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीर बाबा दरगाह के पास एक महिन्द्रा जीप में अवैध रूप से खैर के मोछे लोड किए जा रहे हैं। एएसआई पवन कुमार की अगुवाई में कांस्टेबल राजकुमार, नसीब सिंह, होम गार्ड के जवान राजेन्द्र सिंह व होशियार सिंह की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव उलैहड़ियां में दबिश दी और खैर की लड़की से लदी जीप को कब्जे में ले लिया। ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के एएसआई पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चालक विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। लकड़ी के मोछे और जीप को कब्जे में ले लिया है।
