खैरी में अवैध खनन करते 5 वाहन जब्त

कालाअंब (सिरमौर)। वन क्षेत्र नाहन के अंतर्गत कालाअंब के खैरी इलाके में बीती रात खनन विभाग द्वारा की गई कार्रवाई में एक जेसीबी सहित चार टिप्परों को अवैध खनन करते दबोचा गया। विभाग ने उक्त कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान की। फिलहाल इस मामले में विभाग ने आरोपियों 75 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूली है। कालाअंब थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बीती रात तकरीबन 1:15 बजे के करीब की गई कार्रवाई मे बाहरी राज्य के चार वाहनों को अवैध खनन करते पकड़ा गया है। जिसमें 4 टिप्पर सहित एक जेसीबी भी शामिल है। इन सभी गाड़ियों से 75 हजार की राशि जुर्माने के रूप में वसूली गई है।
उधर घटना के बारे में अधिक जानकारी देते हुए जिला खनन अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि अवैध खनन पर पुलिस तथा विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। किसी भी प्रकार का अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अग्नि कांड पीड़ितों को मिली दो लाख की सहायता
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के खैरी गांव में 8 मई को आगजनी की घटना में 30 झुग्गियां जलकर राख हो गई थीं। इस घटना में 30 प्रवासी मजदूरों का सारा घरेलू सामान जल गया था। इसके अलावा इस हादसे में एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी। प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से कालाअंब स्थित रुचिरा पेपर मिल्स के एमडी उमेश गर्ग ने वीरवार को दो लाख रुपयाें की राशि उपमंडल अधिकारी ज्योति राणा को प्रदान की।

Related posts