खेल और नियोजन मंत्री अग्रवाल ने किया क्षेत्र का दौरा

चंपावत। खेल और नियोजन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश अग्रवाल ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर दैवीय आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी सहित अधिकारियों से वार्ता कर दैवीय आपदा के हालातों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावितों की हरसंभव मदद करने के निर्देश भी जारी किए। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आवागमन सुचारू करने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विस्थापन कार्य को प्राथमिकता दी जा रही है।
बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दिनेश अग्रवाल ने कहा कि आपदा से निपटने में सरकार ठीक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य रहने पर 24 जून को मुख्यमंत्री विजय बहुुगुणा पिथौरागढ़ जिले का दौरा कर सकते हैं। राज्य सरकार विस्थापन के मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है तथा इसके लिए तैयार कार्ययोजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने दैवीय आपदा के प्रकोप से बचने के लिए नदियों में छोटी जल विद्युत परियोजनाओं की वकालत भी की। इस मौके पर डीएम, सीडीओ के अलावा तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related posts