
रामपुर बुशहर। निरमंड ब्लॉक के प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय प्रतियोगिता में खरगा जोन ओवरऑल चैंपियन बना। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शरीक भालसी पंचायत प्रधान राधा देवी ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
निरमंड में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो आदि के अलावा लोकनृत्य तथा भाषण प्रतियोगिता भी हुई। कबड्डी प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कशोली जोन प्रथम, जबकि खरगा द्वितीय स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग में खरगा जोन प्रथम और बागीपुल जोन द्वितीय रहा। छात्र वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में खरगा ने कुशवा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। छात्रा वर्ग में खरगा ने प्रथम, जबकि बागीपुल जोन ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लोकनृत्य में खरगा जोन ने बाजी मारी और निरमंड जोन द्वितीय रहा। समूहगान में खरगा प्रथम और अर्सू द्वितीय स्थान पर रहा। भाषण में अर्सू प्रथम और कशोली जोन द्वितीय रहा। पथ संचालन में खरगा जोन ने पहला स्थान हासिल किया। एकलगीत में कशोली की शिक्षा और दीक्षा ने बाजी मारी। भाषण प्रतियोगिता में कमलेश कुमारी प्रथम, जबकि प्रतिका द्वितीय रही। सुलेख में कशोली जोन की गुंजन भारती प्रथम और नरेश भारती द्वितीय रहे। प्रश्नोत्तरी छात्रा वर्ग में अर्सू प्रथम, जबकि कशोली द्वितीय स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में अर्सू ने प्रथम और खरगा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन समारोह में खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अमरचंद जोशी, पीटीएफ प्रधान बेनर्जी शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
