खेड़ा और सिरवा में पानी का संकट

नैनबाग(टिहरी)। जौनपुर प्रखंड के ग्राम खेड़ा और सिरवा में जलसंकट बना हुआ है। गांव की योजना ध्वस्त होने से ग्रामीण बरसाती गदेरे का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र जलापूर्ति कराने की मांग की है। खेड़ा और सिरवा के लिए बनाई गई हिमोत्थान पेयजल योजना 16 और 17 जून को आई आपदा की भेंट चढ़ गई थी। जिसके बाद से गांव में पेयजल का संकट बना हुआ है। गांव के सोबन सिंह, कपूर सिंह, प्रेम सिंह, जयपाल और महावीर ने बताया कि योजना का टैंक और पाइप लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण क्षतिग्रस्त रास्तों से जोखिम उठाकर किसी तरह पानी ढो रहे हैं। उन्होंने जल संस्थान से योजना की मरम्मत कर जलापूर्ति कराने की मांग की है।

Related posts