खुशीनगर में बाइक चालक से 80 ग्राम चरस बरामद

कंडवाल (कांगड़ा)। नूरपुर पुलिस की टीम ने रविवार दोपहर नूरपुर के निकट खुशीनगर में लगाए एक नाके दौरान एक बाइक चालक को चरस सहित पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार नाके के दौरान बाइक चालक पुलिस का नाका देखकर घबरा गया। नाके के प्रभारी एएसआई रमेश चंद ने जब बाइक चालक को संदिग्ध अवस्था में डरे हुए देखा तो उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने बाइक चालक के कब्जे से 80 ग्राम चरस बरामद की। बाइक चालक की पहचान धनंजय पुत्र रविंद्र निवासी सूरजपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बृजमोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस के तहत गिरफ्तार करके चरस जब्त कर ली है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts