खुलासा: महिलाओं संग स्विमिंग पूल में नहाते थे आसाराम!

खुलासा: महिलाओं संग स्विमिंग पूल में नहाते थे आसाराम!

अहमदाबाद: यौन शोषण के मामले में राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद आसाराम के बारे में उनके एक करीबी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आसाराम के पूर्व सेवादार ने दावा किया है कि आसाराम की एक शातिं कुटिया है जहां के बागीचे में आसाराम बापू ‘अर्धनग्न’ हालत में महिलाओं के साथ स्वीमिंग पूल में स्नान करते थे।

एक गुजराती वेबसाइट को कुमार ने बताया कि मोटरा आश्रम में लग्जरी शातिं कुटिया है। इसमें वल्र्ड क्लास सुविधाएं और स्विमिंग पुल है जहां पर आसाराम अपनी विशेष महिलाओं के साथ आराम करते थे। इसी दौरान उसने आसाराम को महिलाओं के अर्धनग्न अवस्था में स्विमिंग पूल में नहाते हुए देखा है। इसके अलावा अजय ने ये भी खुलासा किया है कि जब भी आसाराम उस कुटिया में महिला भक्‍तों के साथ होते थे तो वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं थी।

अजय ने आसाराम के बेटे नारायाण साई पर भी गंभीर आरोप जड़े और कहा कि उन्होंने नारायण साई को एक लड़की के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा है। अजय ने कहा कि आसाराम बापू के खिलाफ जो भी आवाज उठाने की कोशिश करता है उसकी आवाज दबा दी जाती है।

Related posts