खाल गांव के पेयजल स्रोत से जुड़ेगी चांदपुर गढ़ी पेयजल योजना

आदिबदरी। चांदपुर गढ़ी पेयजल योजना निर्माण को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है जिससे योजना का निर्माण जल्दी शुरू होने की उम्मीद बन गई है।
चांदपुर गढ़ी श्रीनंदा देवी राजजात की दृष्टि से अहम है। यात्रा के दौरान यहां करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करते हैं लेकिन पेयजल किल्लत यहां लगातार बनी हुई है। राजजात मद में चांदपुर गढ़ी पेयजल योजना के लिए 22 लाख रुपये की स्वीकृति मिली लेकिन पहले खाल, फिर कुमखोड़ी और सेम गांव वालों ने योजना के लिए पेयजल स्रोत से जोड़ने की सहमति नहीं दी। जिस कारण योजना लटक गई।
तहसील प्रशासन गैरसैंण सहित जलसंस्थान के अधिकारियों की ग्रामीणों के साथ लगातार वार्ता के बाद अब जाकर खाल गांव के ग्रामीणों ने योजना को गांव के पेयजल स्रोत से जोड़ने के लिए सहमति दे दी है। जलसंस्थान के जेई रवींद्र पाठक ने बताया कि पेयजल योजना निर्माण के लिए खाल गांव के ग्रामीणों की सहमति मिल गई है। जल्द की योजना का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान हेमेंद्र कुंवर ने भी इसकी पुष्टि की है।

Related posts