खाली वाहनों के खड़े होने पर लगे रोक

कर्णप्रयाग। कस्बे में खाली वाहनों के खड़े रहने से यातायात व्यवस्था चौपट हो रही है। पुलिस प्रशासन यदि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्ती बरते तो व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
जनपद चमोली के मुख्य केंद्र कर्णप्रयाग में लगातार बढ़ते वाहन और पार्किंग की कमी के चलते यातायात व्यवस्था आम आदमी के सिर दर्द बनने लगी। लगातार बिगड़ती व्यवस्था का सुधारने के लिए अभी तक कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बन सकी है। व्यवस्था में सुधार के लिए बैठकों में निर्णय तो लिए जाते हैं लेकिन धरातल पर लागू नहीं होते। अब प्रशासन ने नए ट्रैफिक प्लान को लागू करने का मन बनाया है। दूसरी व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन अगर पुराने प्लान को ही सही तरीके से लागू करें, तो नगर में आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सकती है।
————–
बाजार से प्वाइंट बदलने के बजाय खाली वाहनों को हटाएं और प्वाइंट पर निर्धारित वाहन ही खड़ा किए जाएं। इस व्यवस्था से जाम लगने का सवाल ही खड़ा नहीं होता।
-हरीश सती अध्यक्ष व्यापार संघ कर्णप्रयाग।
——————–
पुराना ट्रैफिक प्लान भौगोलिक परिस्थितियों के तहत सही और सुविधाजनक है। खाली और फालतू वाहनों के जगह-जगह खड़ा होने से ही जाम लगता है।
— रामकृष्ण भट्ट महामंत्री व्यापार संघ कर्णप्रयाग।
———————–
पुराने ट्रैफिक प्लान के अनुसार वन वे यातायात व्यवस्था बना रखी है। जिसका पालन नहीं होता है। प्राइवेट वाहनों के लिए नगर में पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। बाहर से आने वाले और स्थानीय लोगों को भी अपने वाहनों को खड़ा करने में समस्या हो रही है। प्राइवेट वाहनों के लिए अलग पार्किंग बनाने से समस्या हल हो सकती है।

Related posts