खराब गुणवत्ता पर अभियंताओं को फटकार

लोहाघाट। एडीबी के अधीक्षण अभियंता करन सिंह ने बग्वाल मेले को देखते हुए लोहाघाट से वालिक तक की सड़क का निरीक्षण किया। इस मार्ग को एडीबी की ओर से चौड़ा और पक्का किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाटी, रैंगल बैंड के बीच कई स्थानों में दीवारों, कैच पिट की खराब गुणवत्ता के लिए जहां अभियंताओं को आड़े हाथों लिया, वहीं उन्होंने 20-25 मीटर लंबी दीवारों को तोड़ने का निर्देश दिया। उनका कहना था कि सड़क निर्माण का कार्य बुनियादी स्तर से मजबूत होना चाहिए।
मेले के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतें न हों, इसके लिए उन्होंने छिनकाछीना, पाटी, रैंगल बैंड, केदारनाथ, वालिक, जमनपौड़ आदि स्थानों में जेसीबी, टिप्पर आदि रखने का निर्देश दिया। एसई के निर्देश पर अभियंताओं ने कई स्थानों में घटिया दीवारों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच एडीबी की ओर से सड़क में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर 180 कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता ने 50 किमी लंबे मार्ग में संवेदनशील स्थानाें को चिन्हित करते हुए वहां विशेष ऐतिहाती प्रबंध किए जाने को कहा। उनके भ्रमण में ईई गुलाब राम, अभियंता बीके सिन्हा के अलावा अन्य अभियंता शामिल थे।

Related posts