
बडकोट। बाढ़ से हुई क्षति का प्रतिकर देने और भवनों की सुरक्षा की मांग को लेकर खरादी कस्बे के ग्रामीणों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को खरादी कस्बे के ग्रामीण पटवारी चौकी परिसर में एकत्रित हुए। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर भूख हड़ताल शुरू की। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि खरादी में 17 और 18 जून को यमुना के कटाव से 12 आवासीय भवन ढह गए थे। ग्रामीण छानियाें में रह रहे हैं। पिछले साल भी अगस्त की बाढ़ से कई भवन कटाव से ढहे, लेकिन प्रशासन अब तक सुरक्षा कार्य नहीं कर सका। जिससे पूरा कस्बा कटाव की जद में है। चेतावनी दी कि सुरक्षा कार्य और क्षतिग्रस्त भवनाे का प्रतिकर मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त होगा। भूख हड़ताल पर प्रधान किताब सिंह राणा, जगमोहन चौहान, दर्मियान सिंह, जनक सिंह बैठे। समर्थन में राजेंद्र सिंह चौहान, वीरेंद्र पयाल, केंद्र सिंह राणा, जगवीर भंडारी आदि बैठे।
