खतरा टला, रिसकर कम हुआ झील का पानी

गैरसैंण। रामगंगा में बनी झील को लेकर खतरा कम हो गया है। पानी का स्तर कम हो गया है। हालांकि क्षेत्र की कई नाली उपजाऊ कृषि भूमि झील के पानी से बर्बाद हो गई है।
बुधवार दोपहर से बढ़े झील के पानी से लोगों में दहशत पैदा हो गई थी। क्षेत्र के जिनगोड ग्र्राम पंचायत के सनेड़ा तोक में हो रहे भूस्खलन से बने खतरे ने लोगों की नींद उड़ा दी थी, लेकिन रात को झील के पानी के तेजी से हुए रिसाव से बृहस्पतिवार सुबह तक झील काफी कम क्षेत्र में सिमट गई थी। झील के पानी के तेज बहाव में आगरसेर क्षेत्र की कई नाली फसल सहित उपजाऊ भूमि भी नष्ट हो गई है। क्षेत्र में अब भी भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। इधर उप जिलाधिकारी केएस नेगी ने बताया कि जिनगोड़ क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की जांच गोपेश्वर से भू-गर्भ वैज्ञानिक अमित गौरव करेंगे। उन्होंने बताया कि झील के पानी का रिसाव हो गया है, जिससे खतरा टल गया है

Related posts