क्षतिग्रस्त भवनों में रात बिता रहे ग्रामीण

चमोली। नंदप्रयाग में अलकनंदा और नंदाकिनी संगम के पास स्थित आवासीय भवनों को भारी क्षति पहुंची है। ग्रामीण इन्हीं क्षतिग्रस्त भवनों में रातें गुजारने को मजबूर हैं। जिला पर्यटन विभाग द्वारा लाखों की लागत से पिछले वर्ष ही संगम स्थली का सुंदरीकरण किया गया था, लेकिन नदियों के रौद्र रूप से यहां सब कुछ तबाह हो गया है। नंदाकिनी पर निर्मित पैदल पुल भी बह गया है, जिससे समीपवर्ती पोखरी, घाट क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी गुड्डू राजा का कहना है कि अलकनंदा नदी के कटाव से नंदप्रयाग बाजार को भी खतरा बना हुआ है, जिससे लोग दहशत में हैं।

Related posts