क्लास रूम की छत का प्लास्टर गिरा

कांगड़ा। घुरकड़ी के समीप स्थित एक निजी स्कूल के क्लास रूम की छत का प्लास्टर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो छात्र घायल हुए हैं। प्लास्टर जैसे ही गिरा, छात्रों ने सोचा की भूकंप आ गया। इससे छात्र बाहर की ओर भागे। घटना में एक छात्र की बाजू में फ्रेक्चर हुआ है। वहीं, दूसरे छात्र के सिर में चोट लगी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को कक्षा में पढ़ाई करने के दौरान अचानक पहली मंजिल स्थित नवमी कक्षा के क्लास रूम में छत से प्लास्टर गिर गया। सूचना है कि प्लास्टर गिरने के बाद छात्रों और ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने सोचा कि यहां भूकंप आ गया है। सभी मैदान की ओर भागने लगे। स्कूल के चेयरमैन हरिकृष्ण चांद सैणी ने बताया कि छत से प्लास्टर गिरा था। इस दौरान छात्र घबराकर कक्षा से बाहर की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान आपस में टकराने से दो बच्चों को चोट पहुंची है। घायल छात्रों का इलाज करवाया गया है। उहोन्ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने सोचा भूकंप आ गया है, इससे बच्चों में अफरा-तफरी मचने से ऐसा हुआ। हालांकि, दोनों छात्रों के चोटिल होने की चिकित्सीय पुष्टि नहीं हो पाई है। छात्र छत का प्लास्टर गिरने से घायल हुए हैं या भागने से, अभी तस्वीर साफ नहीं है।

Related posts