
भराड़ी (बिलासपुर)। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मौन क्यों हैं? वह क्यों जवाब नहीं दे रहे कि उनके और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह के खाते में करोड़ों रुपये कहां से आए ? उनके अनुसार कांग्रेस सर्कल के लोग भी अब इसको लेकर चिंतित है कि आखिर यह पैसा क्यों दिया गया।
अनुराग ने वीरवार को घुमारवीं उपमंडल के बरोटा में करीब दो लाख रुपये की लागत से बने महिला मंडल भवन की दूसरी मंजिल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर जमकर निशाने साधे। सीएम और उनकी पत्नी के खाते में जमा हुई करोड़ों की राशि का आखिर सच क्या है। जिस व्यक्ति ने उनके खातों में करोड़ों रुपये जमा किए, उसका सीएम से क्या संबंध है। आज अधिकारी हो या कर्मचारी सब के सब दबाब में काम कर रहे हैं। विकास की गति थम गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं पर झुठे केस बनाने के लिए दबाव डाले जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेंद्र गर्ग, नरेंद्र ठाकुर, अनिशा शर्मा, अमरनाथ जरोडा, कृष्ण सिंह ठाकुर, विक्रम शर्मा, जैड ए भुटटो, विशन दास, जोरावर, सुभाष , ख्यालि राम, वंदना देवी, सुमन ठाकुर, रेणू देवी, मीना कुमारी, अनु कुमारी, कंचन, अनीता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
